परीक्षित गुप्ता (राष्ट्रीय दिया समाचार)
बिजनौर
तहसील चांदपुर इलाके की रहने वाली एक नाबालिक किशोरी ने एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति पर छेड़छाड़ और मोबाइल से फोटो खिंचने का आरोप लगाते हुए थाना चांदपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
दरसल पूरा मामला बिजनौर जनपद के थाना चांदपुर इलाके का है जहां पर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने मोहल्ला काजीजादगान के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति शमीम अहमद पर उसके साथ छेड़छाड़ करने और अपने मोबाइल से फोटो खींचने का गंभीर आरोप लगाया है । किशोरी की ओर से थाना चांदपुर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है । पीड़ित किशोरी ने बताया कि उनकी शिकायत के बाद आरोपित शमीम को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई है। किशोरी का आरोप है कि शमीम इससे पहले भी उनके साथ छेड़छाड़ कर चुका है जिसका विरोध भी किया गया लेकिन आरोपी बाज नही आय । आरोपित से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर दी। अपनी बेटी की उम्र से छेड़छाड़ करने वाला यह अधेड़ व्यक्ति रंगीन मिजाज बताया जा रहा है और पहले भी कई बार इस तरह की हरकते कई लडकियो के साथ कर चुका है लेकिन लडकीयो के परिजनो ने लोक लाज के डर से कोई कानूनी कदम नही उठाया था लेकिन जब शमीम की ।रहते नही थमी तो मजबूरी मे लोगो को ये कदम उठाना पडा फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया और देर शाम तक आरोपित शमीम थाने में बैठा हुआ था।

More Stories
नहीं सुधर रहे मुज़फ्फरनगर के ई रिक्शा चालक, यातायात पुलिस ने करीब 450 चालकों से जुर्माने के वसूले करीब 8 लाख रूपये,
मुज़फ्फरनगर की खतौली पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़, गोलीबारी मे शातिर वाहन चोर बदमाश को घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार, देहली से ट्रैक्टर चुरा के बेचने जा रहे थे मुज़फ्फरनगर l
मुज़फ्फरनगर की नई मण्डी पुलिस ने नाम व धर्म छुपाकर महिला का यौनशोषण करने व धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर हिन्दू नाम से आईडी बना कर कर ली थी दोस्ती l