
पंजाबी बिरादरी द्वारा आयोजित लोहड़ी मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।*
*पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसायटी के भवन निर्माण के लिए शीघ्र ही बाकी की धनराशि होगी जारी – गणेश जोशी।*
देहरादून के राजपुर रोड़ स्थित पंजाबी बिरादरी भवन में पंजाबी बिरादरी, देहरादून द्वारा लोहड़ी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री ने सभी को लोहड़ी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राजपुर रोड पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसायटी के भवन निर्माण के लिए प्रथम किश्त रु 6 लाख उपलब्ध करा दिए गए हैं और अन्य अवशेष कार्य के लिए अनुमानित लागत 07 लाख की धनराशि शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल ओबरॉय, उपाध्यक्ष हरीश जोहर, महामंत्री एफ.एफ.कटपालिया, शील कुमार आनंद, उपासना वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेश माकन, ब्रिगेडियर रमेश भाटिया, रीता भल्ला, ओपी महेंद्रू सहित कई लोग उपस्थित रहे।


More Stories
उत्तराखंड पुलिस का सिपाही के वीडियो के बाद उत्तराखंड पीएचक्यू आया सामने, IG कुमाऊ ने वीडियो मे दिखने वाले निलंबित पुलिस कर्मी का बताया पूरा सच,वीडियो मे दिखने वाला सिपाही को बताया अपराधी प्रवर्ती का और खा चूका है जेल की हवा.!
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण, पर्यटको और स्थानीय लोगो की सुविधा के लिए सड़क पुनर्निर्माण में तेजी लाने के दिये निर्देश.!
यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था लीक