October 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार पुलिस ने बदली परम्परा शराब पिलाने वाले होटल मालिको का नही होगा अब चालान, सीधे लिखा जायेगा मुक़दमा जाना पडेगा जेल।

*हरिद्वार पुलिस ने चेंज किया ट्रेड, शराब परोसने पर चालान के इतर होटल व्यावसायियों पर मुकदमा दर्ज*

*बाकी शराब पिलाने वाले होटल/रेस्टोरेंट स्वामी भी रहें सजग, जल्द पड़ेगा छापा*

*साथ बैठ सार्वजनिक स्थल पर जाम छलकाने पर 15 नपे, नगद चालान के बाद पुलिस टीम ने चेतावनी देकर छोड़ा*

*थाना श्यामपुर*

समाज के बीच घुली हवा को सकारात्मक करने एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025″* को सफल बनाने हेतु एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में आज दिनांक 08/01/2023 को पुलिस टीम ने शराब परोसे जाने की सूचना पर कांगड़ी श्यामपुर के होटल व रेस्टोरेंट में छापेमारी कर दो रेस्टोरेंट स्वामियों को हिरासत में लेकर दोनों के खिलाफ अवैध रूप से शराब परोसने पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

मौके पर शराब पीते हुए पाए गए 15 लोगो को मौके पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर ₹3750/- वसूलने के पश्चात चेतावनी देकर छोड़ा गया।

*गिरफ्तार रेस्टोरेंट स्वामी-*
1. राजेश पुत्र सुभाष निवासी कांगड़ी श्यामपुर
2.केदार सिंह पुत्र जोध सिंह निवासी उपरोक्त

*पुलिस टीम-*
1. SO श्यामपुर विनोद थपलियाल
2. Si चरण चौहान (चौकी प्रभारी चंडी घाट)
3. HCP मनमोहन
4. C. धर्मेंद्र सिंह

Share