August 10, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

गोपाल अष्टमी पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं महाकाल भक्त मंडल ने की गौ सेवा,गौं माता मे होता है देवताओ का वास

परीक्षित गुप्ता/रिया नौटियाल

नजीबाबाद

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन एवं महाकाल भक्त मंडल द्वारा गोपाष्टमी के अवसर पर गौ सेवा की गई। इस अवसर पर गौ सेवकों ने गौ माता की पूजा कर हरा चारा खिलाया तथा उनका आशीर्वाद लिया। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष एड० अभिनव अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण ने गायों को चराना आरंभ किया था। सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि यदि गोपाष्टमी के दिन विधि-विधान से गाय माता का पूजन व सेवा की जाए तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कामधेनु के रूप में गाय माता सभी की मनोकामना पूर्ण करती हैं। गाय माता की पूजा करने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। हिंदू धर्म में वैसे तो सदैव ही गौ माता की पूजा का विधान बताया गया है लेकिन कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। गोपाष्टमी पर गाय माता की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि और शांति का वास होता है। इस अवसर पर अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, आदित्य अग्रवाल, सौरभ कुमार, अर्पित मेहरा, अक्षय अग्रवाल, अनमोल, रजत आदि रहे।

You may have missed

Share