September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बारात की गाडी से टोल मांगने पर भडके बराती, टोल मैनेजर को पीट पीट कर किया घायल, पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्त मे लिया।

रोहाना टोल प्लाजा पर बारात की गाड़ी निकालने को लेकर हंगामा।बारातियों ने टोल मैनेजेर को मारपीट कर किया घायल। पुलिस बल मौके पर पुलिस ने एक व्यक्ति को लिया हिरासत में।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बारात की गाडीया जबरन बिना टोल चुकाये टोल पार करने की कोशिश कर रही थी जब टोल कर्मचारी और टोल मैनेजर ने बारातीयो को समझाने की कोशिश की तो बारातीयो ने टोल कर्मचारीयो के साथ मारपीट शुरू कर दी मामले की जानकारी मिलते ही टोल मैनेजर ने मामला सुलझाने का प्रयास किया तो मैनेजर के साथ भी लोगो ने मारपीट शुरू कर दी जिसमे टोल मैनेजर घायल हो गया ये सारा घटनाक्रम टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरो मे कैद हो गया था इस झगडे की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने टोल मैनेजेर पर हमला करने के जुर्म मे एक आरोपी को हिरासत मे ले लिया और बाकी हमलावरो की तलाश की टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे देख कर की जा रही है

Share