September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बाजार बेखौफ बदमाशो का दिखा कहर ,सर्राफा की दुकान से चोर सोना चांदी व कैश ले कर हुए फरार।

कृष्ण कुमार मिश्रा चित्रकूट

 

चित्रकूट: जनपद के शिवरामपुर चौकी अंतर्गत भैसौंधा रोड में स्थित सर्राफा व्यापारी अविनाश ज्वेलर्स के यहां से सोना चांदी व कैश लेकर चोर हुए फरार। पीड़ित का कथन की रात में लगभग 2:00 के आसपास चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर दुकान में घुस गए। और दुकान में रखा लगभग 85 ग्राम सोना 4 किलो चांदी व ₹10000 नकदी लेकर फरार हो गए हैं। वही पीड़ित को सुबह स्थानीय लोगों के माध्यम से लगभग 5:00 बजे घटना की जानकारी मिली। जहां पीड़ित ने कर्वी कोतवाली में जिसकी तहरीर दे दी है। तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई करती है।

Share