संजय मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार)सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में गौकशी व अवैध पशु कटान की घटनाओ की रोकथाम एवं गौकशी व अवैध पशु कटान करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में थाना देवबन्द पुलिस द्वारा दिनांक 09/09 / 23 को मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द क्षेत्र के मौ० बैरून कोटला से 15 कटड़े / कटिया तथा अवैध कटान करने के उपकरण तथा 50 किलो मांस को बरामद किया गया तथा मौके से अवैध कटान करने वाले 07 ज्ञात व 04 व्यक्ति नाम पता अज्ञात मौके से भागने मे सफल रहे। जिनके विरुद्ध थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0- 484/23 धारा 269/270/272/273/332/353/429/307 भा०दा०वि० व 3/11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत किया गया।
दिनांक 10.09.2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्तगणो मे से
अभियुक्तगण
(1) राजू उर्फ इसरार पुत्र रिजवान निवासी मौ0 अब्दुलहक कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर (2) रहमान उर्फ टमाटर पुत्र इरशाद नि0 बैरुन कोटला कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर (3) सलमान पुत्र युनूस निवासी नेचलगढ़ कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को भायला फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण:- थाना स्थानीय पर प्राप्त मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौ0 बैरून कोटला में साहिद पुत्र समीर उर्फ लीला के घेर में अवैध तरीके से पशुओं का कटान किया जा रहा था जहाँ पर पुलिस पार्टी द्वारा दबिश दी गयी तो दबिश के दौरान उक्त घेर से 15 कटडे / कटिया जिन्दा तथा 50 किलो मांस, 05 कुन्तल खाल (नमक लगी हुई), 02 ताजा खाल व कटान करने वाले उपकरण बरामद हुए तथा कटान करने वाले व्यक्ति मौके से फरार हो गये थे। जिस सम्बन्ध मे उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तगणो द्वारा किये जा रहे अवैध कटान बिना लाईसेन्स व सभी नियमो की अनदेखी कर किया जा रहा था व मौके पर काफी गन्दगी व पुराना सड़ा हुआ मांस व अपमिश्रित मांस पाया गया जो खाने के योग्य नहीं था व मानव स्वास्थ व जीवन के लिए हानिकारक था। जिससे संकटपूर्ण रोग व संक्रमण फैलने की पूर्ण सम्भावना थी। उक्त प्रकरण पर थाना देवबन्द पुलिस द्वारा तीव्र कार्यवाही करते हुए तथा फरार /प्रकाश में आये अभियुक्तगणो में से अभियुक्तगण (1) राजू उर्फ इसरार पुत्र रिजवान 1/2
निवासी मौ0 अब्दुलहक कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर (नामजद), (2) रहमान उर्फ टमाटर पुत्र इरशाद नि0 बैरुन कोटला कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर (नामजद), (3) सलमान पुत्र युनूस निवासी चलगढ़ कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर (प्रकाश मे आया) को मुखबिर की सूचना से भायला फाटक से गिरफ्तार किया गया तथा शेष अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु थाना स्थानीय पुलिस द्वारा टीम गठित कर गिरफ्तारी की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर
अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया कि हम लोग पशु पैंठ से या घूमता हुआ आवारा पशु लाकर देवबन्द मे बैरून कोटला में साहिद पुत्र शमीर के घेर में लाकर बांधते है और बिना लाईसेन्स के अवैध तरीके से पशुओं का कटान करते है। उक्त मास को जगह-जगह बाजारो में सप्लाई कर दिया जाता है। जो मास बच जाता है और खराब होने लगता है उसको हम कैमिकल लगाकर रख लेते है और अगले दिन ताजा मांस में मिलाकर बाजार मे सप्लाई कर देते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:-
1. राजू उर्फ इसरार पुत्र रिजवान निवासी माँ अब्दुलहक कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर (नामजद) 2. रहमान उर्फ टमाटर पुत्र इरशाद नि० बैरुन कोटला कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर (नामजद) 3. सलमान पुत्र युनूस निवासी नेचलगढ़ कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर (प्रकाश में आया)
बरामदगी का विवरण:- 15 कटडे / कटिया जिन्दा,
• कटान करने वाले उपकरण (02 छूरे, 01 दांव, 01 बडा तराजू, 01 बाल्टी, 03 लोहे का नुकीला सरिया आदि)
50 किलो मांस
5 कुन्तल पुरानी खाल (नमक लगी हुई)
2 ताजा खाल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 श्री ज्ञानेन्द्र सिंह थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।
2. उ0नि0 श्री आरिफ अली थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर। 3. का0 235 दीपक कुमार थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।
4. 1039 शोएब मिर्जा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।
5. कां0 1492 कपिल राणा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर। 6. कां0 234 अरुण कुमार थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर ।
More Stories
नहीं सुधर रहे मुज़फ्फरनगर के ई रिक्शा चालक, यातायात पुलिस ने करीब 450 चालकों से जुर्माने के वसूले करीब 8 लाख रूपये,
मुज़फ्फरनगर की खतौली पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़, गोलीबारी मे शातिर वाहन चोर बदमाश को घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार, देहली से ट्रैक्टर चुरा के बेचने जा रहे थे मुज़फ्फरनगर l
मुज़फ्फरनगर की नई मण्डी पुलिस ने नाम व धर्म छुपाकर महिला का यौनशोषण करने व धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर हिन्दू नाम से आईडी बना कर कर ली थी दोस्ती l