April 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र वार्ड 67 के अब्दुल मजीद कॉलोनी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जे मे लिया शव,मृतक की शिनाख्त करने मे जुटी पुलिस।

सुधीर नामदेव (राष्ट्रीय दिया समाचार)सहारनपुर

सहारनपुर : थाना कुतुबशेर क्षेत्र वार्ड 67 के अब्दुल मजीद कॉलोनी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है निर्माणाधीन मकान में शव मिलने की सूचना के बाद कुतुबशेरथाना प्रभारी सतीश कुमार के साथ पहुंचे सीओ प्रथम अजेंद्र यादव ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है ।घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को जांच पड़ताल के लिए बुलाया गया है ।स्थानीय पार्षद डॉ. मोहतसीन का कहना है कि मृतक युवक इस मोहल्ले का रहने वाला नहीं है ।पुलिस शव की पहचान जुटाने में लगी ।

Share