July 18, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

broken bike

बाइक सवार ने साइकिल सवार किशोरी को मारी जोरदार टक्कर,किशोरी की हालत बनी गम्भीर अस्पताल मे चल रहा इलाज।

कृष्ण कुमार मिश्रा (राष्ट्रीय दिया समाचार)

चित्रकूट: जनपद के बहिलपुरवा थाना अंतर्गत 14 वर्षीय किशोरी रोशनी को अज्ञात बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर साइकिल सवार किशोरी गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल। यह घटना उस समय हुई जब किशोरी अपने गांव से ऐंचवारा स्कूल में पड़ने गई थी। तभी स्कूल से पढकर वापस लौटते समय रास्ते में अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जहां किशोरी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वही घटना को अंजाम दे कर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगो ने परिजनों को सूचना दी परिजन आनन फानन मे पहुचकर घायल किशोरी को जिला अस्पताल ले कर आए जहां किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दे की डाक्टर के मुताबिक घायल किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।किशोरी अभी होश में नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक प्रयागराज के लिए रेफर किया जा सकता है।

You may have missed

Share