
*मेरी माटी मेरा देश अभियान*
दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मेरी माटी मेरा देश का शुभारम्भ राज्य के समस्त जनपदों में ग्राम एवं नगर निकाय स्तर पर दिनांक 9 अगस्त को हुआ। इस कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय में शिलाफलकम की स्थापना, वसुधा वंदन के तहत 75 वृक्षों का रोपण, वीरों का वंदन के तहत स्थानीय शहीद, स्वंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, पंच प्रण शपथ, राष्ट्र ध्वज का आरोहण एवं राष्ट्रगान का गायन कार्यक्रम किये जा रहे हैं एवं उन्हें मेरी माटी मेरा देश वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा रहा है। इस अभियान के तहत दिनांक 10 अगस्त 2023 तक लगभग 1250 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में ये कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं जिनमे भारी संख्या में स्थानीय जनता एवं शासकीय कार्मिको के साथ साथ माननीय विधायक गणों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इन स्थानों पर वीरों अथवा उनके परिवारजनों का सम्मान स्थानीय परंपरा के अनुसार किया गया।
अभियान के राज्य नोडल अधिकारी आनंद स्वरुप , अपर सचिव ग्राम्य विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त जनपदों में अभियान पूर्वनियोजित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित हो रहा है अभियान हेतु निर्धारित अवधि में समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में इसे आयोजित कर लिया जायेगा।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!