दीपक मित्तल व उसकी पत्नी राखी मित्तल पर थाना डालनवाला तथा थाना राजपुर पर लोगों को फ्लैट बेचने के एवज में धोखाधडी से उनके पैंसे हडपने के सम्बन्ध में 08 अभियोंग पंजीकृत किये गये थे, जिनमें से 06 अभियोगों में माननीय न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है, तथा 02 अभियोगों में विवेचना प्रचलित है। इसके अतिरिक्त दीपक मित्तल व उसकी पत्नी राखी मित्तल के विरूद्ध थाना राजपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी अभियोग पंजीकृत किया गया हैं , जिसमें उक्त दोनों अभियुक्तों के उपर 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। विवेचना के दौरान पुलिस को दीपक मित्तल के सहस्त्रधारा हैलीपैड के पास आर्चिड पार्क, डालनवाला क्षेत्र में एमिनेन्ट हाइट तथा अपस्केल लिविंग नाम से तीन अलग-अलग प्रोजेक्टों की जानकारी प्राप्त की गई थी, जिनके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा उसके सहयोगियों के माध्यम से लोगों से हुए लेनदेन के सम्बन्ध मे कई नये साक्ष्य संकलित किये गये है, जिसमे कई सफेद पोश व्यक्तियों के उक्त प्रोजेक्टों में पैंसों के लेन- देन से सम्बन्धित बैंक डिटेल पुलिस को प्राप्त हुई है, जिनके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। पुलिस द्वारा सम्पूर्ण प्रक्ररण में अपने जांच के दायरे को बढाया गया है। जिसमे कई सफेद पोश व्यक्तियों के नाम संदेह के घेरे मे आये है, जो पुलिस के निशाने पर है तथा जिनके विरूद्ध पुलिस द्वारा जल्द ही बडी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!