
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की कोतवाली लक्सर पुलिस ने नाबालिक लड़की से से दुष्कर्म के आरोप मे एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्ज़े से नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार
दिनांक 19.01.2026 को महिला निवासी ग्राम सेठपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को समीर निवासी सेठपुर द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी सूचना पर कोतवाली लक्सर पर तत्काल मु0अ0सं0 71/26 पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण व अपहर्ता की बरामदगी व आरोपी की धरपकड़ हेतु कोतवाली लक्सर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
SSP जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा अपर्हता की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया ।
गठित पुलिस टीमों द्वारा अपहर्ता की तलाश/आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित अलग-अलग स्थानों पर तलाश करने पर नाबालिग को सकुशल बरामद आरोपी समीर को आज दिनांक 20.01.2026 को पकडा गया।
*नाम पता आरोपी*
समीर पुत्र सत्तार अली निवासी ग्राम सेठपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1-म0उ0नि0 प्रियंका नेगी
2-कानि0 मोहित खन्तवाल
3-कानि0 अक्षय तोमर
4-म0होगा0 सरस्वती

More Stories
लावारिस शव की शिनाख्त के दौरान पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी, निकली गैर इरादतन हत्या, 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्धों को लाया गया थाने
मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग, प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : मुख्यमंत्री