June 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के नेताओ का झलका दर्द, अगर आज नही ली सुध तो रोहाना टोल कर देगे जाम, समस्या का समाधान ना होने पर सडक और रेल मार्ग ठप्प करने की दी चेतावनी।

 

जनपद मुज़फ्फरनगर के गांव रोहाना खुर्द में चल रहे बायो प्लांट के विरोध में धरना पाचवे दिन भी जारी है जिससे नाराज होकर भाकियू नेता संजीव भारद्वाज व आदेश बाबा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी उच्च अधिकारियों ने आज शाम तक समस्या का समाधान नही कराया तो भाकियू नेता कल मंगलवार से रोहाना टोल पर लाइन बन्द कर अपना डेरा जमा लेगे,मंगलवार से रोहाना टोल पर आंदोलन शुरू कर उग्र आंदोलन करने की रूप रेखा तैयार की जायेगी,आवश्यकता पड़ने पर रोड जाम व रेल जाम की जायेगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन प्रशासन की होगी।

Share