March 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

धामपुर मे भी धूमधाम से मनाया गया लौहपुरुष पटेल का जन्मदिन

 

परीक्षित गुप्ता/रिया नौटियाल

धामपुर राष्ट्रीय दिया समाचार संवाददाता

अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के शिल्पकार भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री भारतरत्न बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। उप राजस्व अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया और राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सहायक अभियंता यांत्रिक जितेन्द्र कुमार, अवर अभियन्ता राकेश भारद्वाज, देवेन्द्र कुमार शर्मा, नवीन शर्मा, नासिर हुसैन, चन्द्रकुश चौहान,अरविन्द कुमार, महावीर सिंह, लक्ष्मी काण्डपाल, गौरव कुमार, अनुसचिवीय अधिष्ठान से राजाराम,पुनीत कुमार, सुनील कुमार, वीरेन्द्र राणा, गीता देवी, सुमन लता, सीमा चौहान, ललिता सिंह ,प्रीति सिंह,महेश कुमार,मायाराम,सुधीर गोपाल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Share