March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सहारनपुर की थाना फतेहपुर,पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार,दहेज के लिए पत्नी का कत्ल कर हो गया था फरार।

युवराज जैन (राष्ट्रीय दिया समाचार) सहारनपुर
पुलिस कप्तान डॉ विपिन ताड़ा सहारनपुर के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अपराधियो की
गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन व क्षेत्राधिकारी सदर रुचि गुप्ता के निकट
पर्यवेक्षण मे एवं थानाध्यक्ष थाना फतेहपुर प्रभारी प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या में वांछित
अभियुक्त आबिद पुत्र शरीफ निवासी ग्राम मथाना थाना फतेहपुर सहारनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0 86/23 धारा
304बी/498ए भादवि व 3/4 दहेज अधिo को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक
कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता –
आबिद पुत्र शरीफ निवासी ग्राम मथाना थाना फतेहपुर सहारनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –
1. उ0नि0 नवीन कुमार सैनी थाना फतेहपुर सहारनपुर
2. है0का0 610 विपिन राणा थाना फतेहपुर सहारनपुर

You may have missed

Share