December 25, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सहारनपुर की बिहारीगढ पुलिस और वन विभाग टीम ने दबोचे दो शिकारी, अवैध राइफल और धारदार चाकू किया बरामद, शिकार की तलाश मे निकले थे खुद शिकार हो गये दोनो।

युवराज जैन (राष्ट्रीय दिया समाचार) सहारनपुर

 

आपको बता दे कि मोहण्ड रेंज थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर से उपक्षेत्रीय वनाधिकारी (डिप्टी रेंजर ) राहुल त्यागी मोहण्ड रेंज सहारनपुर को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि मोहण्ड रेंज के जंगल में कुछ लोग वन्य जतुओं का शिकार कर रहे है। दिनांक 07.05.2023 को डिप्टी रेंजर राहुल त्यागी ने मय हमराहीयान के मुखबिर की सूचना पर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्रातर्गत मोहण्ड रेंज के जंगल से अवैध असलहा सहित वन्य जतुओं का शिकार करने पहुंचे 04 शिकारियों को पैलियो के जंगल में घेर लिया। इस दौरान शिकारियो ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करके 02 शिकारियों 1. तनवीर पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर, 2. इरशाद पुत्र सफीक निवासी ग्राम फतेहपुर पेलियो थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर को पकड़ लिया जबकि उनके अन्य 02 साथी मौके से भाग गये। पकड़े गये अभियुक्तो के कब्जे से 01 देशी राइफल मय 01 जिंदा कारतूस व 01 नाजायज छुरी बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तो को थाना बिहारीगढ पुलिस के सुपुर्द किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना बिहारीगढ़ पर मु0अ0सं0 36/2023 धारा 353/332 भादवि 02/27/29/39/50/51 वन्य जीव अधि0 व मु0अ0सं0 37/2023 धारा 3/25 आयुध अधि० व मु0अ0सं0 38/2023 धारा 4/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किये गये हैं। अभियुक्तगणो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता- 1. तनवीर पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर

2. इरशाद पुत्र सफीक निवासी ग्राम फतेहपुर पेलियो थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर

फरार अभियुक्तो का नाम व पता:

1. मुन्तजिर पुत्र नामालूम निवासी शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर

2. इमरान पुत्र नामालूम निवासी शेरपुर खानाजादपुर थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर अभियक्त तनवीर का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0स0 36/2023 धारा धारा 353,332 भादवि व 02, 27, 29,39,50,51 वन्य जीव अधि0 थाना बिहारीगढ़

2. मु0अ0सं0 37/2023 धारा 3/25 आयुध अधि० थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर अभियुक्त इरशाद का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0स0 36/2023 धारा धारा 353, 332 भादवि व 02,27,29,39,50,51 वन्य जीव अधि0 थाना बिहारीगढ

जनपद सहारनपुर 2. मु0अ0सं0 38/2023 धारा 4/25 आयुध अधिक थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर:

बरामदगी

1. 01 राइफल देशी एअर गन 22 बोर मय 01 जिंदा कारतूस 22 बोर

2. 01 नाजायज छुरी

गिरफ्तार करने वाली टीम.

1. राहुल त्यागी उपक्षेत्रीय वनाधिकारी (डिप्टी रेंजर )

2. रकम सिंह पंवार वन दरोगा

3. नईम अली वनरक्षक

4. श्रवण कुमार वनरक्षक

You may have missed

Share