चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
ग्राम मारखम ग्रांट प्रथम तहसील डोईवाला में श्री अमीर हसन, वहीद हसन, आदिल हुसैन आदि किसानों द्वारा उप जिलाधिकारी डोईवाला को लिखित में शिकायत की गई थी कि प्रॉपर्टी डीलर द्वारा सिंचाई नहर को क्षतिग्रस्त कर प्लॉटिंग की जा रही है जिससे भविष्य में उनकी खेतों को सिंचाई के पानी की सुविधा होगी।इस संबंध में संबंधित किसानों द्वारा जिलाधिकारी देहरादून को जनता दरबार कार्यक्रम में भी शिकायत की गई।
किसानों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए श्री शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा तहसीलदार डोईवाला , अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई देहरादून, सहायक अभियंता लघु सिंचाई देहरादून, अवर अभियंता लघु सिंचाई डोईवाला, राजस्व निरीक्षक डोईवाला तथा संबंधित पक्षकारों की उपस्थिति में मौका निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण में पाया गया कि मौके पर लघु सिंचाई विभाग के नहर को प्रॉपर्टी डीलर्स द्वारा क्षतिग्रस्त कर अपनी प्रॉपर्टी के बाहर से घुमाकर नया बनाया जा रहा है जिस पर किसानों को आपत्ति है।
संबंधित प्रॉपर्टी डीलर द्वारा लघु सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने की जानकारी दी गई। किंतु संबंधित विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने से पहले तहसील से कोई भी आख्या एवं अनुमति प्राप्त नहीं की गई।
एमडीडीए के स्तर से अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त करने एवं लघु सिंचाई के संबंधित विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी महोदय को आख्या प्रेषित की गई है।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक