
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। बद्रीनाथ मार्ग पर गिवई स्रोत मैं वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में ध्वस्त कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख़्त आदेश हैं, जहां भी वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से किसी भी तरह का धार्मिक स्थल बना हुआ है, उसको ध्वस्त कर दिया जाए। काफी लंबे समय से स्थानीय लोग वन विभाग की भूमि पर हो रही गतिविधियों के बारे में प्रशासन को अवगत करा रहे थे। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान से शिकायत करने के बाद तत्काल प्रभाव से मामले का संज्ञान लेते हुए गठित टीम द्वारा आज मजार को ध्वस्त कर दिया गया। उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार का कहना है कि मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। दोबारा वहां पर निर्माण ना हो उसके लिए वन विभाग को आदेशित कर दिया है

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा