July 3, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सहारनपुर पुलिस ने नाबालिग लडकी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

सहारनपुर पुलिस से मिली सूचना के आधार पर 26.12.2024 को वादी की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त आसकार पुत्र तासीन निवासी ग्राम कोलकी राघड थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर द्वारा वादी की पुत्री के साथ गलत काम करने के सम्बंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 521/2024 धारा 65 (2) बीएनएस व 5M/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर, द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री चन्द्रसेन सैनी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 27.12. 24 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आसकार पुत्र तासीन निवासी ग्राम कोलकी राघड थाना को० देहात जनपद सहारनपुर को ग्राम कोलकी राघड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पताः-

 

आसकार पुत्र तासीन निवासी ग्राम कोलकी राघड थाना को० देहात जनपद सहारनपुर।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

 

1. उ0नि0 श्री अजयपाल सिह थाना कोतवाली देहात जनपद सरहारनपुर।

 

2. है0का0 207 दिनेश कुमार थाना कोतवाली देहात जनपद सरहारनपुर।

 

3. का0 77 अरुण कुमार थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर।

Share