
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून, जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) द्वारा निरंतर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में क्यूआरटी टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 7 गैस एजेंसियों एवं 87 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 05 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के तहत अब तक जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी से संबंधित 6 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। साथ ही अभियान के दौरान कुल 210 घरेलू, 139 व्यावसायिक एवं 13 छोटे गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस की कालाबाजारी एवं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी अथवा अनियमितता की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिला अधिकारी सविन बंसल ने साफ शब्दों मे कहा की जनहित में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

More Stories
हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण
राष्ट्रपति भवन से बड़ी खबर, 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल
यूजेवीएन लिमिटेड ने पंप्ड स्टोरेज परियोजना की दिशा में बढ़ाया कदम, 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना की डीपीआर स्वीकृत; लखवाड़ परियोजना के विद्युत यांत्रिक कार्यों को भी मिली मंजूरी