June 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सहारनपुर पुलिस ने 4 नशे के तस्करो को किया गिरफ्तार,आरोपीयो के पास से करीब 9 कुंतल नशे का सामान किया बरामद, नशे के सौदागर झारखंड से हरियाणा ले कर जा रहे थे डोडा पोस्त l

यूवराज जैन (राष्ट्रीय दिया समाचार )सहारनपुर

सहारनपुर की ननोता पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ मिलकर नशे के सौदागरो के ऊपर बड़ी कार्यवाही की है प्राप्त जानकारी के अनुसार*सहारनपुर जिले में झारखंड से हरियाणा के असंध ले जाई जा रही नशीले पदार्थ की बड़ी खेप को नानौता थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने गुरुवार देर शाम पकड़ लिया। टीम ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। नौ कुंतल से ज्यादा मात्रा में पकड़े गए डोडा पोस्त की कीमत करीब एक करोड़ 81 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी देहात सागर जैन ने आज प्रेस वार्ता कर किया पूरी घटना का खुलासा।

 

You may have missed

Share