जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्राणीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना हिमांशु गौरव के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.10.2023 को हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 04 हत्याभियुक्तों को ग्राम मौहम्मदपुर माफी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही से आलाकत्ल 02 नाजायज चाकू व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 05.08.2023 को वादी द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मोटरसाइकिल सवार 03 अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी के पुत्र खुर्शीद पर चाकुओं से वार करने की घटना कारित की गयी है तथा इलाज के लिए ले जाते समय खुर्शीद की मृत्यु हो गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्काल सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 10.10.2023 को 04 हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उपरोक्त घटना का सफल अनावरण किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पताः-*
*1.* आरिफ पुत्र बानीवाज निवासी मौहम्मदपुर माफी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*2.* फरमान पुत्र मौ0 आरिफ निवासी उपरोक्त।
*3.* फरियाद पुत्र उजागर निवासी पूठ खास थाना रोहटा, मेरठ।
*4.* जाकिर पुत्र साबिर निवासी जानी खुर्द थाना जानी, मेरठ।
*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त फरमान उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मृतक खुर्शीद तथा अभियुक्त फरमान एक ही परिवार के(चाचा-ताऊ) हैं। मृतक खुर्शीद का भाई मुर्शीद अभियुक्त फरमान के घर आकर उसकी पत्नी से बात करने लगा था तथा खुर्शीद अभियुक्त फरमान की साली से मोबाईल पर बात करता था। अभियुक्तगण आरिफ व फरमान द्वारा जनपद हापुड़ में अभियुक्तगण जाकिर व फरियाद के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। दिनांक 05.08.2023 को योजनानुसार अभियुक्त आरिफ उपरोक्त रेकी करने के लिए मृतक खुर्शीद के घर के बाहर बैठे उसके पिता के साथ बैठ गया। खुर्शीद के घर से निकलते ही अभियुक्त आरिफ द्वारा फरमान को इसकी जानकारी दी गयी तथा फरमान द्वारा अभियुक्तगण जाकिर, शाकिर व फरियाद उपरोक्त को बताया गया। जैसे ही खुर्शीद गन्ने के खेत में पहुंचा तो योजनानुसार पूर्व से ही गन्ने के खेत में छिपे हुए अभियुक्तगण जाकिर, शाकिर व फरियाद द्वारा उस पर चाकुओं से वार किए गए तथा इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी थी। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1. शाकिर पुत्र साबिर निवासी जानी खुर्द थाना जानी, मेरठ की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
*बरामदगीः-*
▶️आलाकत्ल 02 नाजायाज चाकू।
▶️ 01 स्पलैण्डर प्लस मोटरसाइकिल नं0 UP 15 EB1569 (घटना में प्रयुक्त)
*अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
*1.* प्र0नि0 पंकज राय थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*2.* व0उ0नि0 बालिस्टर त्यागी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 1914 रवि कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 1176 सुभाष कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 2126 सचिन कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 2135 रोबिन कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
More Stories
अपर जिलाधिकारी और एस सिटी मुज़फ्फरनगर कि दो टुक, शांति से पढ़े नमाज़ हंगामा नहीं होगा बर्दास्त l
नहीं सुधर रहे मुज़फ्फरनगर के ई रिक्शा चालक, यातायात पुलिस ने करीब 450 चालकों से जुर्माने के वसूले करीब 8 लाख रूपये,
मुज़फ्फरनगर की खतौली पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़, गोलीबारी मे शातिर वाहन चोर बदमाश को घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार, देहली से ट्रैक्टर चुरा के बेचने जा रहे थे मुज़फ्फरनगर l