
राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद पौड़ी के समस्त थाना प्रभारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा सीनियर सिटीजन की सुरक्षा हेतु निर्गत निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। आज जनपद की थाना पैठाणी व देवप्रयाग पुलिस द्वारा बुजुर्गो के घर जाकर उनसे मुलाकात की गई और उनका हालचाल जानकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया गया। पुलिस टीम द्वारा बुजुर्गों को अपना मोबाइल नम्बर व आपातकालीन नम्बर डायल-112 दिया गया, ताकि वे किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को तुरन्त बुला सकें। घर में अकेले रह रहे बुजुर्गों पर पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें अकेला समझ कर आपराधिक तत्व कोई वारदात कारित न कर सके व बुजुर्गों में भी सुरक्षा की भावना विकसित हो सके। अपने बीच पुलिस कर्मियों को पाकर बुजुर्ग खुद को और भी ज्यादा सुरक्षित महसूस करने लगे।


More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री