January 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुजफ्फरनगर पुलिस ने नशे पर किया कडा प्रहार, 33 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ तीन आरोपीयो को किया गिरफ्तार, स्कूल कॉलेज के छात्रो की रगो मे भर रहे थे जहर।

 

अरविन धैर्य (राष्ट्रीय दिया समाचार) मुजफ्फरनगर

 

पिछले काफी समय से मुजफ्फरनगर मे पुलिस को सूचनाऐ मिल रही थी कि कुछ लोग स्कूल कॉलेज के छात्रो को नशे का सामान उंचे दामो मे बेच कर युवाओ को नशे की गिरफ्त मे झौक रहे है जिसके चलते जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे नशामुक्त मुजफ्फरनगर अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर आयुष विक्रम सिंह एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13.05.2023 की रात्रि को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 03 शातिर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को महावीर चौक के पास जानसठ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से पुलिस को 33 किलोग्राम गांजा व 01 रिटज कार बरामद हुई जिसका बाद अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-*
*1.* दिलशाद पुत्र नसीम निवासी अजीज कालोनी चिलकाना रोड सहारनपुर हाल निवासी मौहल्ला बुद्ध नगर लोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद।
*2.* रागिब पुत्र मुजाहिद निवासी ग्राम बुन्दरा थाना किठौर जनपद मेरठ हाल निवासी बुद्ध नगर लोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद।
*3.* अजीम पुत्र पुत्तन खां निवासी बुद्ध नगर लोनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद।

*बरामदगी-*
➡️ 33 किलो गांजा।
➡️ 01 रिटज कार यूपी 11 एई 2482। (घटना में प्रयुक्त)

*अभियुक्त दिलशाद उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0 160/23 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0स0 242/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली देहात सहारनपुर।
*3.* मु0अ0स0 457/22 धारा 323,342,376,506 भादवि थाना कोतवाली देहात सहारनपुर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 ललित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*3.* का01639 जितेन्द्र सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0394 विजय त्यागी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

You may have missed

Share