
उत्तरकाशी:उत्तराखंड के पहाड़ों में लगातार गुलदार का आंतक देखने को मिल रहा है। कुमांऊ से लेकर गढ़वाल तक गुलदार ने अपना आंतक मचा रखा है। ताजा मामला उत्तरकाशी से है। जहां बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। हमले की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य करती थी।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल उम्र 32 साल गांव के पास घास काटने गई थी। तभी अचानक उसपर गुलदार ने हमला कर दिया। उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !