December 26, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कोतवाली पुलिस ने नशे पर किया प्रहार, अवैध चरस के साथ दो को किया गिरफ्तार,दोनो आरोपी पहले भी खा चुके जेल की हवां।

 

युवराज जैन ( राष्ट्रीय दिया समाचार) सहारनपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा व्हाईट पाउडर फैस-02 (मादक पदार्थों की तस्करी) के सम्बन्ध में अभियान चलाने हेतु निर्देश दिये गये। आदेश के अनुपालन में दौराने चैकिंग क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में व प्र0नि0 मनोज कुमार चाहल के निकट प्रवेक्षण में दौरान कोतवाली देहात पुलिस द्वारा ग्राम घुन्ना में बनी मजार के पास से अभियुक्त नवाब उर्फ सोनू पुत्र इरफान निवासी ग्राम घानाखण्डी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 250 ग्राम चरस नाजायज बरामद किया गया। व चिलकाना रोड वर्धमान कॉलोनी से अभियुक्त अब्दुल कादिर पुत्र नादिर हसन नि0 वर्धमान कॉलोनी उम्र करीब 30 वर्ष थाना कोतवाली देहा जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 200 ग्राम नाजायज चरस बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर क्रमशः मु0अ0स0 207 / 23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 208/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही है जो आस पास के 1 राज्यो के तस्करी करने वाले व्यक्तियो से माल खरीदकर अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों पीने वालो को अधिक दामो में बेचते है तस्करी करने वालो के नाम नही जानते है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणो का नाम व पता:-

1. नवाब उर्फ सोनू पुत्र इरफान निवासी ग्राम धानाखण्डी उम्र करीब 24 वर्ष थाना कोतवाली देहात सहारनपुर

2. अब्दुल कादिर पुत्र नादिर हसन नि0 वर्धमान कॉलोनी उम्र करीब 30 वर्ष थाना कोतवाली देहात सहारनपुर

बरामदगी का विवरण:-

1. नवाब उर्फ सोनू से 250 ग्राम नाजायज चरस बरामद होना। 2. अब्दुल कादिर से 200 ग्राम नाजायज चरस बरामद होना।

आपराधिक इतिहास-

अभि0 अब्दुल कादिर उपरोक्त

1. मु0अ0सं0 598/18 धारा 60 आबकारी एक्ट चालानी थाना कोतवाली मण्डी स०पुर

2.मु0अ0सं0 208/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना कोतवाली देहात स०पुर

अभि0 नवाब उर्फ सोन उपरोक्त

1. मु0अ0सं0 16/20 धारा 307 भादवि चालानी थाना कोतवाली देहात स०पुर

2. मु0अ0सं0 276/20 धारा 2/3 गॅम्स्टर एक्ट चालानी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर

3. मु0अ0सं0 432/15 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट चालानी थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर 4. मु0अ0सं0 207/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

1. प्र0नि0 श्री मनोज कुमार चाहल को देहात सहारनपुर

2. उ0नि0 संजय शर्मा को देहात सहारनपुर 3. उ0नि0 विकास चारण को देहात सहारनपुर

4. हे0का0 840 अनुज आर्य को देहात जिला सहारनपुर

5. हे0का0 258 अजीत सिंह को देहात सहारनपुर 6. का0 2161 रवि शर्मा को देहात सहारनपुर

7. हो०गा० 1445 रविन्द्र सिंह को देहात सहारनपुर

O

You may have missed

Share