April 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मंहगा पड गया हुटर बजाकर रौब गालिब करने का शौक,थाना फतेहपुर पुलिस आई ऐक्शन मूड मे गाडी सीज कर किया मुकदमा दर्ज, सिफारिशों के फोन घनघनाते रहे मगर काम नही आई सिफारिश।

सुधीर नामदेव (राष्ट्रीय दिया समाचार) सहारनपुर

बीती रात चैंकिंग के दौरान फतेहपुर पुलिस को उस वक्त सफलता हाथ लगी जब फतेहपुर पुलिस चमारीखेडा नाके पर चैकिंग कर रही थी जैसे ही एक i20कार नम्बर UP11BZ7666को रूकने का इशारा किया तो चालक कार मे लगे हूटर को बजाता हुआ रोब गालिब कर भागने लगा तो फतेहपुर पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा जैसे गाडी की तलाशी ली गयी गाडी मे एक विधानसभा का पास भी मिला है जिसको फतेहपुर पुलिस ने अपने कब्जे लेकर गाडी को सीज करते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया है जैसे ही इस मामले की सूचना गाडी स्वामी ने अपने चेहेते नेताओं की दी तो सिफारिशों के फोन नेताओं ने बजाने शूरू कर दिये फोन घनाघन बजते रहे लेकिन फतेहपुर पुलिस अपना काम करती रही और फतेहपुर पुलिस के सामने एक भी सिफारिश नही चली और साहब की गाडी सीज कर मुकदमा दर्ज हो ही गया

Share