August 1, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

थाना रतनपुरी पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 शातिर गौकश अभियुक्त घायल/गिरफ्तार। कब्जे से 01 स्कूटी बिना नम्बर, 01 जिन्दा गौवंश, कटान के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद।

जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह एवं थानाध्यक्ष रतनपुरी श्री अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24/25.01.2024 की रात्रि में थाना रतनपुरी पुलिस की मण्डावली खादर से भण्डवाडा जाने वाले रास्ते से काली नदी के तरफ बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 शातिर गौकश अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 स्कूटी बिना नम्बर, 01 जिन्दा गौवंश, कटान के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी बुढाना में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* आज दिनांक 24/25.01.2024 को थाना रतनपुरी पुलिस को चैकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि भण्डवाडा जाने वाले रास्ते पर काली नदी के किनारे गन्ने के खेत में 02 बदमाश गाय को लेकर जा रहे है। सूचना पर थाना रतनपुरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा 01 गाय गन्ने के खेत के पास तथा 02 बदमाश स्कूटी लेकर खडें है। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए गन्ने के खेत की तरफ भागे । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए अपनी जान की परवाह न करके बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त घायल हो गया तथा अन्य 01 बदमाश अंधेरे/कोहरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेत में भाग गया। थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा भागे हुए बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु जंगल में लगातार कॉम्बिंग की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-*
*1.* उस्मान उर्फ छंगा पुत्र सलीम निवासी नंगला रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगीः-*
▶️ 01 स्कूटी बिना नम्बर।
▶️ 01 जिन्दा गौवंश।
▶️ 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर।
▶️ कटान के उपकरण- 03 छुरे, 01 कुल्हाडी, 01 दाब, 04 बोरे(प्लास्टिक के)।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त उस्मान उर्फ छंगा का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 192/15 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0 296/15 धारा 3/4 गैंगस्टर अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0 326/15 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम व 3/11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0सं0 119/18 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
5. मु0अ0सं0 12/19 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
6. मु0अ0सं0 104/21 धारा 3/5फ/8 गौवध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
7. मु0अ0सं0 333/21 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
8. मु0अ0सं0 72/19 धारा 147,148,149,307 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
9. मु0अ0सं0 75/19 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
10. मु0अ0सं0 68/19 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
11. मु0अ0सं0 414/19 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
12. मु0अ0सं0 65/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
13. मु0अ0सं0 74/19 धारा 414,411 भादवि थाना सरूरपुर जनपद मेरठ।
14. मु0अ0सं0 517/19 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना परतापुर जनपद मेरठ।

*घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
*1.* उ0नि0 मानवेन्द्र भाटी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*2.* है0का0 372 जयवीर नागर थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 1919 आकाश कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 1538 कपिल कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 1401 आकाश थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 2210 हेमन्त थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

 

You may have missed

Share