September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

जरा सी कहासुनी के चलते गई युवक की जान,दिन दहाडे सिर फाड कर उतार दिया मौत के घाट।

 

मंजीत सिंह (राष्ट्रीय दिया समाचार) पौंटा साहिब

लगता है पौंटा साहिब मे अपराधियो पर पुलिस का कोई खौफ रह ही नही गया है तभी तो पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर दिन दहाड़े एक मामूली से विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है मृतक का नाम मनोरंजन ठाकुर पुत्र बालेश्वर निवासी बिहार उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विश्कर्मा चौक पर देर रात अपने साले के साथ जा रहा था तही किसी बात को लेकर उसका आरोपी जनक पुत्र धनीराम निवासी शंभू वाला नाहन के साथ कहा-सुनी हो गई थी जिसके बाद आरोपी ने उसके सिर पर किसी चीज से वार कर दिया जिसके बाद घायल व्यक्ति को सिविल हॉस्पिटल लाया गया जहां पर उसको प्राथमिक उपचार दिया गया मगर डाक्टर उसकी जान बचाने मे कामयाब नही हो सके और सुबह उसकी मौत हो गई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share