August 3, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देवबन्द पुलिस ने दबोचे दो शातिर बदमाश,दो दिन पहले होमगार्ड के साथ किया था लूटपाट का प्रयास,पुलिस ने अवैध हथियार भी किये बरामद।

दिनांक 20/09/2023 को होमगार्ड अजीत कुमार पुत्र स्व0 श्री पहल सिंह निवासी ग्राम बाबूपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर ने सूचना दी की वह दिनांक 19/09/2023 को समय लगभग 09.45 बजे रात्रि मे अपनी डियूटी समाप्त करके घर वापस आ रहा था कि देवबन्द में ग्राम बाबूपुर के पास दोनो नहरों के बीच उसके साथ चार अज्ञात व्यक्तियो ने तमंचे के बल पर लूटने का प्रयास किया लेकिन लूटने में असफल रहे और होमगार्ड अजीत कुमार के शोर मचाने पर अज्ञात अभियुक्तगण भागने मे सफल रहे। उक्त घटना की सूचना के सम्बन्ध मे थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0-504/23 धारा 394/506 भा.द.वि पंजीकृत किया गया।

उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश

दिये गये, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री सुबे सिंह के निर्देशन

मे थाना देवबन्द पुलिस द्वारा उक्त लूट की घटना का अनवारण करते हुए अभियुक्तगण (1) फैसल पुत्र स्व0 मौ0 शकील

निवासी फौलादपुरा कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को मय नाजायज देशी तमंचा 12 बोर 02 अदद जिन्दा

कारतूस 12 बोर व (2) अनवीश उर्फ भूरे पुत्र अरविन्द निवासी फतेहपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को

मुखबिर की सूचना पर मेला गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शदा अभियुक्तगणों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्तगण फैसल व अवनीश उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हमे पैसे की जरूरत थी। जिस कारण हमने दिनांक 19/09/2023 को होमगार्ड को लूटने की योजना बनाई, जैसे ही नहरो के पास उसे अकेला देखकर तमंचे के बल पर लूटने की कोशिश की, होमगार्ड ने शोर मचा दिया जिस कारण हम सभी मौके से भाग गये थे और लूट की घटना को अंजाम नही दे सके।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-

(1) फैसल पुत्र स्व0 मौ0 शकील निवासी फौलादपुरा कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर

(2) अनवीश उर्फ भूरे पुत्र अरविन्द निवासी फतेहपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

(1) उ0नि0 रामनरेश वर्मा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर (2) है०कां0 406 विनोद कुमार थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर

(3) है०कां0 979 ज्ञानेन्द्र सिंह थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर

(4) का0 2358 तरूण कुमार थाना देवबंद जनपद

You may have missed

Share