July 3, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुजफ्फरनगर की सिविल सिविल लाईन पुलिस ने तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, कब्जे से लाखो रूपयो के माल सहित अवैध हथियार किया बरामद,

 

 जनपद मुजफ्फरनगर में चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन आशुतोष सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को संधावली अंडरपास से दौराने चौकिंग गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से 01 मोटर साईकिल एचएफ डीलक्स नम्बर यूपी 12 एएफ 3924 , 01 चाकू नाजायज, 01 कम्प्यूटर मानीटर व 9900 रुपये बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अभियुक्तगण द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्र में मेरठ रोड स्थ्ति पीएनबी बैंक में घुस कर कम्प्यूटर चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 205/2024 धारा 305,324(4),331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 11.10.2024 को ग्राम हर्रा थाना सरूरपुर जनपद मेरठ में एक जन सुविधा केंद्र का गल्ला तोड़कर करीब 50,000 रूपये चोरी करने की घटना भी कारित की गयी थी।   

  *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पता-*

*1.* शमीम पुत्र शेरअली निवासी ग्राम खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर हाल निवासी किरायेदार रामनिवास पाल का मकान सुभाषनगर थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर।

*2.* उवैश पुत्र वाजिद निवासी गली नं 8 सरवट थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*3.* शहजाद पुत्र सलीम निवासी ग्राम पलडी थाना शाहपुर मु0नगर हाल निवासी किरायेदार इसरार का मकान सुभाषनगर थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी-*

✅ 01 मोटर साईकिल नम्बर यूपी 12 एएफ 3924।

✅ 01 चाकू नाजायज।

✅ 01 कम्प्यूटर मानीटर( मु0अ0सं0 205/2024 धारा 305,324(4),331(4) बीएनएस से सम्बन्धित)

✅ 9900 रुपये नगद।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
*1.* उ0नि0 सतेन्द्र सिंह ढिल्लो थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।
*2.* उ0नि0 रविन्द्र सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।
*3.* हे0का0 66 सोविन्द्र थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।
*4.* का0 34 दीपक थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर ।
*5.* का0 1616 विवेक थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर 

 

 

Share