
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
बहादराबाद पीठ बाजार की गली नंबर एक में आज सुबह एक मगरमच्छ दिखाई देने से वहां के रहवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर में छोड़ देने की बात कही।
बहादराबाद में आज सुबह एक विशालकाय मगरमच्छ पीठ बाजार की गली नंबर 1 मे टहलता देखा गया जिसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्राम प्रधान नीरज चौहान द्वारा वन विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना सूचना दिए जाने पर तत्काल वन विभाग की हरिद्वार रेंज के रैंजर शैलेन्द्र सिंह नेगी और बहादराबाद वन बीट के अधिकारी और कर्मचारी आदि कुछ ही देर पर मौके पर पहुंच गए। आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। जिसे किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई ,मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
शैलेन्द्र सिंह नेगी रेंजर वन विभाग हरिद्वार ने बताया कि बहादराबाद में एक मगरमच्छ के आने की ग्राम प्रधान नीरज के द्वारा सूचना दी गई थी इसके बाद तत्काल हम उसे मगरमच्छ को रिसीव करने के लिए दलबल के साथ बहादराबाद पहुंचे और बिना किसी जनहानि के मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया गया है और अब उसे किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।इस दौरान वन विभाग हरिद्वार के वन क्षैत्राधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी,वन कर्मी सौरभ सौलंकी सहित बहादराबाद वन बीट के कर्मचारी एवं क्युआरटी टीम के सदस्यों सहित ग्राम प्रधान नीरज चौहान और स्थानीय पुलिस व ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही