September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आत॔क का पर्याय रहे अतीक और अशरफ का हुआ अंत, तीन युवको ने दोनो को बहुत करीब से मारी गोली,(देखे हत्या का लाईव विडियो) पुलिस ले जा रही थी मैडिकल कराने अब होगा पोस्टमार्टम।

प्रयागराज: गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार अतीक और अशरफ पर दो से तीन बदमाशों ने फायरिंग की है. खबरों के मुताबिक पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. गोली चलाने के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया. अतीक और अशरफ पुलिस की कस्टडी में थे. पुलिस टीम ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर आज कई जगहों पर छापेमारी कै लिए जा रही थी कि तीन युवको ने अतीक और अशरफ उस वक्त गोली मार दी जब उनको मैडिकल कराने के लिये ले जाया जा रहा था ।

Share