July 18, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 20 किलोग्राम डोडा पोस्त चूर्ण व घटना में प्रयुक्त कार बरामद।

जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशु गौरव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26.05.2023 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को पचैण्डा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 किलोग्राम डोडा पोस्त चूर्ण व घटना में प्रयुक्त 01 इण्डिका कार बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-*
*1.* सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 महेन्द्र सिंह निवासी शान्तिनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*
➡️ 20 किलोग्राम डोडा पोस्त चूर्ण।
➡️ 01 इण्डिका कार नम्बर यूके 07 एजे 2309। (घटना में प्रयुक्त)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार त्यागी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 मांगेराम कर्दम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 199 संजीव कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 1320 प्रिन्स थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 890 धीरेन्द्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 1707 अजय थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 1981 कुलदीप थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

You may have missed

Share