July 3, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सहारनपुर की कुतुबशेर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चोरी की 4 बैटरीज की बरामद।

युवराज जैन (राष्ट्रीय दिया समाचार) सहारनपुर 

सहारनपुर की कुतुबशेर पुलिस ने 01 शातिर चोर को  गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी ई-रिक्शा की 04 बैट्यिा बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.02.2025 को वादी मौ० आशिक पुत्र श्री बाबू अहमद निवासी बडी लाईट के पास एकता कालोनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की ई-रिक्शा की चार बैटरी चोरी कर ले जाने की सूचना के सम्बन्ध में थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 35/25 धारा 305B बीएनएस, पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल चोरी घटना का संज्ञान लेकर घटना के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्देश दिये गये। आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक एच०एन० सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 02.02.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में ई-रिक्शा से बैट्री चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर चोर/अभियुक्त सलीम पुत्र फैजान निवासी एकता कालौनी गली नं0 03 थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को स्टार सिटी कालौनी में बने खाली मकान के अन्दर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गयी ई-रिक्शा की 04 बैटरी बरामद। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूछताछ करने पर अभि० द्वारा माफी मागते हुए बताया कि मैं नशा करने का आदि हूँ इसलिए कल रात्रि में ई-रिक्शा की चार बैटरी चोरी की थी जिनहे मैं आज बेचने जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

 

सलीम पुत्र फैजान निवासी एकता कालौनी गली नं0 03 थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर

 

बरामदगी का विवरणः-

 

➤ 04 अदद बैटरी (ई-रिक्शा)

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नामः-

 

1. प्रभारी निरीक्षक एच०एन० सिंह थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।

 

2. उ0नि0 यमुना प्रसाद थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।

 

3. है0का0 31 सुभाष थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।

 

4. है0का0 974 अमित भाटी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।

 

5. है0का0 840 अनुज कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।

Share