
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में चारधाम यात्रा-2025 को सुरक्षित बनाने व अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद में लगातार सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है साथ ही चार धाम यात्रा की दृष्टिगत हाई अलर्ट पर रहते हुये पुलिस द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 08.05.2025 की प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर श्री जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर जाकर वृहद स्तर पर संदिग्धों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 177 किरायेदारो/मजदूरों/रेडी/ठेली वालो के भौतिक सत्यापन किये गये, जिसमे से 05 मकान मालिको द्वारा किरायेदारों का पुलिस सत्यापन ना कराने पर पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत प्रति मकान मालिक के विरुद्ध 10-10 हजार (कुल 50,000/)का चालान कर धनराशी को माननीय न्यायालय को प्रेषित किया गया।

साथ ही चारधाम यात्रा डयूटी पर नियुक्त पुलिस बल एवं अर्द्वसैनिक बलों द्वारा चार धाम यात्रा को सकुशल व सुरक्षित संपन्न कराने हेतु लगातार दिन एवं रात्रि में बैरियरों पर बाहर से आने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर भी पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली
दून पुलिस परिवार के साथ एसएसपी दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली, सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए, पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस