देहरादून
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के लिए आगामी 24 व 28 जुलाई को दो चरणों मे मतदान होगा। पहली बार मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह बना हुआ है। जिले के 06 विकास खंडों में 18 से 20 आयु के 38371 युवा मतदाता पंजीकृत है, जिसमें 18092 महिला और 20279 पुरूष मतदाता शामिल है।
देहरादून जिले के 06 विकास खंडों में जिला पंचायत सदस्य के 30 पदों के लिए 113 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि सदस्य क्षेत्र पंचायत के 220 पद है। सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 698 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। प्रधान ग्राम पंचायत के 409 पद है। इसमें कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद 1018 प्रत्याशी प्रधान पद के लिए चुनाव लड रहे है। वहीं सदस्य ग्राम पंचायत के 3397 पद है। इसमे अधिकांश पद निर्विरोध निर्वाचित हो गए और कुछ पदों पर नामांकन ही नही हुआ है, जबकि 1556 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
जिले के 06 विकास खंडों के पंचायत क्षेत्रों में कुल 545392 मतदाता पंजीकृत है। इसमें 262639 महिला, 282739 पुरूष और 14 अन्य मतदाता शामिल है। इसमें 1679 दिव्याग और 38371 युवा मतदाता भी शामिल है। पंचायत क्षेत्रों में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए युवा मतदाताओं में खासा उत्साह बना हुआ है।
निर्वाचन लडने वाले प्रत्याशियों को 14जुलाई को प्रतीक चिन्ह आवंटित होंगे।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, स्पा सेंटर को कराया बंद
मुख्यमंत्री धामी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में की भेंट, अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से कराया अवगत