
नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी यातायात/ नगर हल्द्वानी* द्वारा हल्द्वानी शहर के ट्रांसपोर्ट, केमू, टैक्सी, टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ शहर हल्द्वानी की सुव्यवस्थित एवं सुचारू यातायात प्रबंधन के संबंध में बैठक की गई। बैठक के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा शहर हल्द्वानी के यातायात के संबंध में समस्याओं को रखा गया और यातायात के सुचारू प्रबंधन के बारे में अपने–अपने सुझाव दिए गए। सभी से सुझाव जानकर संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के समन्वय स्थापित कर नगर हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु आश्वस्त किया गया।
गोष्ठी के दौरान *निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट यातायात हल्द्वानी, राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम, जगदीश राम कोहली प्रभारी सीपीयू* समेत हल्द्वानी शहर के ट्रांसपोर्ट, केमू, टैक्सी, टेंपो यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
बाबा के धाम मे लग रहा सुनहरी रौशनी मे लगा चाँदी का तड़का,. केदारनाथ धाम में रात्रि एवं भोरकाल में पुनः हुई बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारपुरी, बाबा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु।
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू