
राजधांनी देहरादून मे 9 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने प्रतिभाग करते हुए उपस्थित पुलिसकर्मियों को योग के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बताया कि आधुनिक युग में निरोग रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। वर्तमान में योग के माध्यम से भारत में ही नहीं वरन पूरे विश्व में लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आज की तेजी से बदलती जीवन शैली के बीच लोगो में कई बीमारियां बढ़ी है, जिन पर नियंत्रित करने के लिए योग एक कारगर विकल्प है, महोदय द्वारा बताया गया कि योग करने से शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक सुकून मिलता है इसलिए हम सभी ने योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाते हुए नियमित रूप से योग करना चाहिए तथा अपने आसपास के लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करना चाहिए।
योग शिविर में पुलिस लाइन देहरादून तथा आरटीसी देहरादून में नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री