उत्तराखंड में राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट…..
देहरादून: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि, अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों में दिन और रात के समय सतर्कता के साथ रहने की हिदायत दी गई है।


More Stories
1 सितम्बर को मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रादेशिक सम्मेलन को किया सम्बोधित
सीएम धामी की सादगी ने दिया ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश, मेलाघाट रोड पर पैदल चलकर मिलन डेरी में पी चाय