गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया।
महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस समिति द्वारा कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक सर हेनरी ड्यूनेएंट के विचारों पर चर्चा की गई तथा साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी के सिद्धांतो, आदर्शों एवं उद्देश्यों पर भी वक्ताओं की ओर से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. कुलदीप नेगी ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। इसलिए रेड क्रॉस के प्रत्येक स्वयंसेवी को प्राकृतिक आपदा, महामारी एवं युद्ध के समय प्राणीमात्र की सेवा के तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुलदीप नेगी, प्रो. स्वाती नेगी, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. एसएल बटियाटा, डॉ. विधि ढौंडियाल, डॉ. संध्या गैरोला, डॉ. रचना टम्टा, डॉ. सुदीप्ता, डॉ. ममता असवाल, डॉ. चंद्रेश जोगेला, डॉ. सबज कुमार, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. हर्षी खंडूरी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना,लाइब्रेरी चौक से लाल टिब्बा तक प्रस्तावित स्टेशनों का सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया निरीक्षण, तकनीकी और पर्यावरणीय पहलुओं की हुई समीक्षा.!
उधमसिंह नगर की किच्छा पुलिस ने विक्रांत मर्डर केस मे मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और कारतूस किये बरामद,पुलिस इसी मामले मे 6 आरोपियों को पहले ही भेज चुकी है जेल.!
मुज़फ्फरनगर पुलिस की मजबूत पैरवी और गुणवक्ता पूर्ण विवेचना के चलते अदालत ने औरगजेब को सुनाई जुर्माने के साथ साथ करीब साढ़े पांच साल की सजा.!