जंगल में आग लगाने वाले की सूचना देने वाले को वन विभाग की ओर से मिलेगा 10 हजार का पुरस्कार
चमोली। जनपद में वन विभाग की ओर से वनाग्नि की घटनाओं की कड़ी निगरानी की जा रही है। जिसके चलते बुधवार को जिले के केदारनाथ और बदरीनाथ वन प्रभाग में 4 स्थानों पर वनाग्नि की सूचना मिलते ही विभागों में तैनात फील्ड कर्मचारियों ने दोपहर बाद जहां 3 घटनाओं पर काबू पा लिया है। वहीं एक घटना में आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि जनपद में वर्तमान तक वनाग्नि की 154 घटनाएं हुई हैं। जिनमें से बुधवार की चार अलग स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं हुई। जिसमें से नारायणबगड़ रेंज के वन क्षेत्र एक घटना को काबू करने के लिये विभागीय टीम मौके पर मौजूद है। देर रात तक आग पर काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में वनाग्नि से निपटने के लिये 106 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। साथ ही 286 फायर वाचर और 407 फील्ड कर्मचारियों के साथ ही 36 विभागीय, 10 किराये के वाहन और 19 मोटर साइकिल तैनात की गई हैं। साथ ही कहा कि विभाग की ओर से जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की गई है। जनपद में वर्तमान तक एक घटना में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कहा कि साथ ही विभाग की ओर से जंगल में आग लगाने वाले की सूचना देने वाले को 10 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान करने और उसकी पहचना पूरी तरह से गुप्त रखने की व्यवस्था भी की गई है।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!