मंगलवार को रिंग रोड देहरादून स्थित सूचना निर्देशालय में सूचना अधिकारी पद पर चयनित हुए 11 नए सूचना अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के समापन दिवस पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने नए सूचना अधिकारियों को भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनको संबोधित किया।महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा सरकार एवं आमजन के बीच में संवाद के माध्यम से समन्वय स्थापित करने में सूचना अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। राज्य सरकार की प्रभावशाली महत्वपूर्ण एवं आमजन के लिए बनाई गई योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार एवं सही लाभार्थी तक योजना को पहुंचाने में भी सूचना अधिकारी अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा मीडिया के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक प्रचार प्रसार से सभी सूचना अधिकारियों ने राज्य को आगे बढ़ाने के अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
महानिदेशक सूचना ने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं नई दौर के डिजिटल मिडिया के साथ प्रतिनिधियों के साथ सभी सूचना अधिकारी लगातार संवाद करते रहें। मीडिया, पत्रकारों के साथ सभी सूचना अधिकारी बेहतर से बेहतर संबंध रखें। उन्होंने कहा डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बेहतर तरीके से सीखने हेतु स्वयं को हमेशा नई तकनीकी से अपडेट करें। इन डिजिटल माध्यमों का उपयोग सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए भी करें। उन्होंने कहा सभी सूचना अधिकारियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।
इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां मौजूद रहे।
More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा