देवाल (चमोली)। चमोली जिले के वन विभाग की पूर्वी पिंडर रेंज देवाल ने वनो में लगी आग को बुझाने के लिए ग्राम पंचायत उलंगरा की महिला मंगल दल की 22 महिलाओं को सामुहिक रूप से रविवार को सम्मानित किया गया।
शनिवार देर सायं सात बजे अज्ञात शरारती तत्वों ने देवाल विकास खंड के उलंगरा के जंगल में अचानक आग लगा दी। उलंगरा के ग्रामीणो ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, वहीं भीषण गर्मी के चलते रात भर आग भड़कती रही महिला मंगल दल की अध्यक्षा सुमन देवी की अगुवाई में गांव की महिलाएं रविवार सुबह चार बजे जंगल लगी आग बुझाने के लिए रवाना हुई। जंगल में पहुंच कर युद्ध स्तर पर आग बुझाने में जुट गई। जंगल में भडकी आग 22 महिलाओं ने आग को नियंत्रित कर दिया गया।

पूर्वी पिंडर रेंज देवाल के वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र थपलियाल ने गांव में पहुंच कर रविवार को उन सभी महिलाओं को बुलाया और उनकी सराहना करते हुए महिला मंगल दल को सामुदायिक रूप से सैल और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया है कि उलंगरा की 22 महिलाओं ने तीन घंटे में जंगल में भड़की आग को बुझा कर सराहनीय कार्य किया है। दो सौ हैक्टीयर जंगल को जलने से बचाया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अंशी देवी, उमेश बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह, दर्शन सिंह, दीपक, नेहा कुनियाल, भूपाल सिंह, कलम सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछा, ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री