
विकासनगर- आंगनवाड़ी केंद्रों को टेक होम राशन (टीएचआर) के माध्यम से सामान आपूर्ति करने वाले समूह से जुड़ी महिलाओं ने जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के समक्ष अपनी भुगतान संबंधी पीड़ा को रखा | समूह से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि जून 2022 से नवंबर 2022 तक सरकार द्वारा टीएचआर का भुगतान नहीं किया गया है, जिस कारण व्यापारियों की देनदारी ने इनका जीना दूभर कर दिया है | व्यापारी नोटिस पर नोटिस भेज रहे हैं | नेगी ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि विभागीय मंत्री श्रीमती आर्य तरफ तो महिलाओं के कल्याण की बात करती हैं वहीं दूसरी ओर किसी खास मकसद से इनको परेशान करने के उद्देश्य से इनका भुगतान नहीं किया जा रहा है,जिससे भविष्य में समूह कुछ करने की न सोचे | विभागीय मंत्री को सिर्फ अपने आर्थिक संसाधन मजबूत करने की चिंता है गरीब महिलाओं की की नहीं ! मोर्चा शीघ्र ही समूह से जुड़ी महिलाओं की समस्या को लेकर शासन में दस्तक देगा | ज्ञापन सौंपने वालों में- कल्पना बिष्ट, सायरा बानो, मीना श्रीवास्तव, कालूराम मेहता, शकुन, अमन, राधा देवी, सुदेश तथा मोर्चा के महासचिव आकाश पंवार, प्रवीण शर्मा पिन्नी, सुमेर चंद व रितेश आदि मौजूद थे |

More Stories
देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा.!
स्वतंत्रा दिवस से पूर्व देहरादून पुलिस अलर्ट मोड़ पर, शहर से लेकर देहात तक चला सघन चेकिंग अभियान, होटलों धर्मशालो सहित खंगले रेलवे स्टेशन और बस अड्डे,हर शख्स की सुरक्षा ही हमारा पहला कर्तव्य -एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल.!
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* *न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग.!