
हिमांशु गौड(राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
आज दिनांक: 12-04-23 की प्रात: समय करीब: 04ः30 बजे थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि धूलकोट के जंगल में एक डम्पर अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड से टकरा गया है, जिसमें डम्पर चालक और परिचालक की मौके पर ही मृत्यू हो गयी। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल् मौके पर पहुंचा तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन से दोनो शवों को बाहर निकाला गया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त डम्पर प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत धर्मकांटे से रेता बजरी की तौल कराकर सेलाकुई की ओर जा रहा था, इस दौरान धूलकोट के जंगल में उक्त वाहन अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गया। पुलिस द्वारा दोनो शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी में रखवाया गया है। घटना के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
*विवरण मृतक*:
01: इन्तेजार पुत्र अली अहमद निवासी ग्रा0 हसनपुर थाना सहसपुर उम्र 27 वर्ष
02: दिलशाद पुत्र शब्बीर निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष
*विवरण वाहन*: डम्पर संख्या: यू0के0-07-सीबी-2860

More Stories
देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा.!
स्वतंत्रा दिवस से पूर्व देहरादून पुलिस अलर्ट मोड़ पर, शहर से लेकर देहात तक चला सघन चेकिंग अभियान, होटलों धर्मशालो सहित खंगले रेलवे स्टेशन और बस अड्डे,हर शख्स की सुरक्षा ही हमारा पहला कर्तव्य -एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल.!
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* *न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग.!