-चालक वाहन सहित फरार, पुलिस जांच में जुटी
देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल मुख्य बाजार से आधा किलोमीटर दूरी पर एक अज्ञात वाहन चालक ने सेलखोला गांव की एक महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला के सर पर गंभीर चोंटे आयी है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर सांय को देवाल के सेलखोल निवासी 35 वर्षीय राधा पंत पत्नी श्याम पंत कास्तकारी काम के लिए पूर्णा गांव जा रही थी। देवाल-खेता मोटर मार्ग तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी और महिला छटक कर दूर जा गिरी जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आने से बेहोश हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुट गई है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा