
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
आज दिनांक 26/05/2025 को यातायात पुलिस तथा मसूरी पुलिस टीम द्वारा युवा वर्ग को यातायात/साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, लंडोर, मसूरी में जागरूकता अभियान चलाया गया।
जनजागरूकता अभियान के दौरान छात्राओ को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही यातायात संकेत तथा यातायात नियमों का पालन करने के बारे में बतया गया, इस दौरान छात्रों को जागरूक करने हेतु यातायात के पम्पलेट भी वितरित किये गए। इस दौरान सभी छात्राओं को नित नये तरीकों से साइबर ठगों द्वारा की जा रही ठगी से बचाव हेतु उनसे बचने के उपायों के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए छात्रों को किसी भी दशा में अपनी गोपनीय जानकारी किसी अन्जान व्यक्ति से साथ साझा नहीं करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओ को नशें के दुष्प्रभावों के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान सभी को महिलाओ से होने वाले अपराधों के सम्बंध में विस्तृत जानकारियां देते हुए उन्हें महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर आकस्मिक स्थिति में तत्काल 112 डॉयल करने एंव नजदीकी थाने में बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु प्रेरित किया गया।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक