
दिनांक 25.05.2025 को श्रीमती संगीता पत्नी श्री सुनील गुप्ता निवासी दिल्ली मुनिकी रेती क्षेत्र मे अपने परिजन के साथ घूमने आयी थी
, तथा ब्रह्मानन्द मोड बाईपास मार्ग पर अपने साथियों से बिछड गयी जिनके द्वारा बाईपास मार्ग से पैदल तपोवन तिराहा पर पंहुचकर मौके पर *ड्यूटी पर मौजूद यातायात कर्मियों को* उक्त सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी । यातायात कर्मियो *द्वारा तत्काल जरिये हैंडसेट कंट्रोल* रुम से सम्पर्क कर उक्त महिला के सम्बन्ध मे मुनिकी रेती क्षेत्र मे सभी ड्यूटी प्वाईंट्स को अवगत कराया गया ।
*जिस पर संगीता उपरोक्त के पति श्री सुनील गुप्ता तपोवन तिराहा पर पंहुचे तथा श्रीमती संगीता उपरोक्त को उनके परिजनो* के सुपुर्द किया गया ।
उक्त महिला के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के कार्यों की मुक्त कण्ठ से सराहना की गयी तथा धन्यवाद प्रेषित किया गया ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद