राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को बिना किसी डर, भय व किसी प्रलोभन के निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा पैरामिलिट्री के साथ कोतवाली पौड़ी व कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च के दौरान आम जनता से आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने, किसी भी राजनैतिक पार्टी व्यक्ति विशेष द्वारा किसी भी प्रकार के दबाव में न आने, किसी प्रकार का उपहार प्राप्त न करने हेतु तथा अधिक से अधिक एवं भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई। साथ ही फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को भयमुक्त होकर बिना किसी दबाव के मतदान करने के लिए आश्वस्त किया गया। वहीं, असामाजिक व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि यदि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के प्रयास किए गए तो ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जनपद पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों द्वारा किए जाने वाले फ्लैग मार्च का उद्देश्य यह है कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष मतदान कराने हेतु तैयार है और लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनमानस भी बेझिझक बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री